Holastak Vastu Tips: नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने के लिए अपनाएं ये 3 असरदार उपाय

घर से नकारात्मका को दूर करने के लिए होलाष्टक से जुड़े वास्तु उपाय को आप जरूर कर सकती हैं, ताकि आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सके और आपके जीवन में कोई परेशानी न आए। हिंदू धर्म में हर दिन एक खास महत्व रखता है। ऐसे ही होली के आने से पहले होलाष्टक लगते…

Holastak Vastu Tips: नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने के लिए अपनाएं ये 3 असरदार उपाय

घर से नकारात्मका को दूर करने के लिए होलाष्टक से जुड़े वास्तु उपाय को आप जरूर कर सकती हैं, ताकि आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सके और आपके जीवन में कोई परेशानी न आए।

हिंदू धर्म में हर दिन एक खास महत्व रखता है। ऐसे ही होली के आने से पहले होलाष्टक लगते हैं, जिसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। इसका असर आपके घर या जीवन में भी पड़ सकता है। ऐसे में होलाष्टक जो कि 24 फरवरी को है इससे जुड़े 3 खास उपाय को करें, जिसके बारे में एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने पूरी जानकारी शेयर की है, ताकि आप भी नकारात्मक प्रभाव से बच सके और आपके जीवन की परेशानियां कम हो सके। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सेंधा नमक का लगाएं पौंछा
अगर आपको लग रहा है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव सबसे ज्यादा है, तो ऐसे में आप सेंधा नमक का पौंछा पूरे घर में लगाएं। वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जो को सोखने में मदद करता है। होलाष्टक के दौरान घर की सफाई का विशेष महत्व होता है। इसलिए आपको ये अचूक उपाय रोजाना करना चाहिए, ताकि आपके कार्यों में कोई रुकावट न आए।

कपूर और लौंग के धुएं का उपाय
होलाष्टक में ग्रहों की स्थिति उग्र होती है, जिसका सीधा असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। घर की वायु और ऊर्जा को शुद्ध करने के लिए कपूर और लौंग का धुआं पूरे घर में दिखाएं। आप चाहें तो सूर्यास्त के समय एक पीतल के पात्र या मिट्टी के दीये में 2-3 कपूर की टिकिया और 2 फूल वाली लौंग जलाएं। इसे पूरे घर में घुमाएं, विशेषकर उन कोनों में जहां अंधेरा रहता है। कपूर की सुगंध और लौंग का धुआं वातावरण को शुद्ध करता है और घर में सकारात्मकता को बढ़ाता है।

काले तिल का उपाय
अगर आप होलाष्टक के दिन घर से नकारात्मक ऊर्जा को कम करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप काले तिल का उपाय भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना है। इसमें कुछ काले तिल को डालें। इससे आपके घर की नजर उतर जाती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

होलाष्टक का समय केवल डरने या रुकने का नहीं, बल्कि इन 3 सरल वास्तु उपायों को को करने का है, ताकि आप अपने घर को बुरी नजर स बचा सकें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Exit mobile version