Swapna Shastra: सपने में खुद को गंदे या फटे कपड़े में देखना किस बात का है संकेत? स्वप्न शास्त्र से जानें

गंदे या फटे हुए कपड़े देखने का सपनाImage Credit source: Unplash Dreaming of Dirty/Torn Clothes: स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि इंसान सोते हुए नींद में जो भी सपने देखता है, वो उसके भविष्य को लेकर कोई न कोई शुभ या अशुभ संकेत देता है. कुछ सपनों को देखकर इंसान खुश हो जाता है.…

Swapna Shastra: सपने में खुद को गंदे या फटे कपड़े में देखना किस बात का है संकेत? स्वप्न शास्त्र से जानें

गंदे या फटे हुए कपड़े देखने का सपनाImage Credit source: Unplash

Dreaming of Dirty/Torn Clothes: स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि इंसान सोते हुए नींद में जो भी सपने देखता है, वो उसके भविष्य को लेकर कोई न कोई शुभ या अशुभ संकेत देता है. कुछ सपनों को देखकर इंसान खुश हो जाता है. वहीं कुछ सपने इंसान को डरा भी दिया करते हैं. स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने का अर्थ और संकेत बताया गया है. कई बार लोग सपने में खुद को गंदे और फटे कपड़े में देखते हैं, तो आइए जानते हैं कि ये सपना भविष्य को लेकर किस प्रकार का संकेत देता है?

सपने में खुद को गंदे कपड़ों में देखना अच्छा संकेत नहीं

स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर कोई इंसान स्वयं को सपने में गंदे कपड़े पहनें हुए देखता है, तो ये अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. ये सपना इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति को सावधान और सतर्क रहना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा सपना आना भविष्य में व्यक्ति की इमेज या प्रतिष्ठा के प्रभावित होने की ओर भी संकेत करता है. साथ ही किसी करीबी व्यक्ति के व्यवहार से मन भी आहत हो सकता है.

Find Your Mulank with a Simple Calculation

Check Your Moolank

खुद को फटे कपड़े में देखना भी है शुभ

अगर कोई व्यक्ति स्वयं को सपने में फटे कपड़े पहनें हुए देखता है, तो ये सपना भी शुभ नहीं माना जाता है. ये सपना इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. ये सपना अनावश्यक खर्च बढ़ने और कोई महत्वपूर्ण योजना उम्मीद के मुताबिक पूरी न होने की ओर भी संकेत करता है, इसलिए निवेश और लेन-देन का फैसला सोच-समझकर करना चाहिए. सपने में दूसरे व्यक्ति को गंदे कपड़ों में देखना लोगों के प्रति सतर्क रहने का संकेत देता है.

वहीं अगर कोई सपने में खुद को कपड़े धोते हुए देखता है, तो ये सपना बहुत ही सकारात्मक माना जाता है. ये सपना इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति को पुरानी परेशानियों, तनाव या विवाद से धीरे-धीरे राहत मिल सकती है. साथ ही ये सपना जीवन में नई शुरुआत और बेहतर अवसर मिलने का भी संकेत देता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More



आज का राशिफल

राशिफल लोड हो रहा है…
Exit mobile version